इस परियोजना के अंतर्गत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, दवाइयाँ एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाता है।
वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु कॉपी, किताबें, स्टेशनरी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वरोज़गार से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।